एनएसएस के 7 दिवसीय विशिष्ट शिविर का समापन

दिनांक 30.03..2025 हरिद्वार 

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के एनएसएस युनिट के विद्यादेवी मेमोरियल इण्टर कॉलेज, ग्राम कटारपुर में चल रहे 7 दिवसीय विशिष्ट शिविर का आज समापन हो गया। समापन के अवसर पर एनएसएस जिला समन्वयक डा0 एस.पी. सिंह उपस्थित थे। डा0 सिंह ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वंयसेवी का प्रथम कर्तव्य है समाज में सेवा और अन्य लोगों को भी समाज सेवा के लिये प्रेरित करना है। स्वंयसेवियों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड नाटिका की प्रस्तुति दी। 

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री उमराव सिंह ने कहा कि यह शिविर 24 मार्च से आज 30 मार्च तक आयोजित किया गया जिसमें स्वंयसेवियों ने स्वच्छता अभियान, जगजागरूकता रैली, रक्तदान शिविर में भाग लिया। संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी राष्ट्र्ीय सेवा योजना विशिष्ट शिविर के सफल आयोजन के लिये स्वंयसेवियों और शिक्षकों को शुभकॉमनाएं दी।

आज के आयोजन में स्वंयसेवियों के साथ मिनाक्षी सिंघल, अशोक कुमार आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Posts

प्रबंध निदेशक यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश

चम्पावत, 11 जुलाई उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की…

कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज

  *हरिद्वार, 11 जुलाई 2026* आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *