जिला अपशिष्ठ प्रबन्धन समिति की बैठक

 हरिद्वार समाचार– जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर ने बुधवार को कैम्प कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला अपशिष्ठ प्रबन्धन समिति की बैठक ली।
बैठक में ’’हरिद्वार वेस्ट मैंनेजमेंट सोसाइटी’’ गठित करने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हुआ। सोसाइटी का क्षेत्र पूरा हरिद्वार जनपद होगा। इसके माध्यम से केवल प्लास्टिक वेस्ट ही नहीं, बल्कि सभी प्रकार के वेस्ट को इकट्ठा व निस्तारण करने की व्यवस्था होगी।
बैठक में सोसाइटी के रजिस्ट्रेशन, कार्यालय, सोसाइटी के मैम्बरशिप की धनराशि, कार्यालय संचालन के लिये कार्मिकों की नियुक्ति की प्रक्रिया आदि के सम्बन्ध में गहन विचार-विर्मर्श हुआ। जिलाधिकारी ने सोसाइटी का रजिस्ट्रेशन शीघ्र कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, श्री अरूण सारस्वत, प्रेसीडेंट, सिडकुल इण्डस्ट्रियल एसोसिएशन, श्री हरिन्दर गर्ग, प्रेसीडेंट, सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन आॅफ उत्तराखण्ड सहित सोसाइटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे

Related Posts

कुंभ मेला-2027 के लिए अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास पर जोर : राज्य सरकार ने दी महत्वपूर्ण स्वीकृतियां

  *हरिद्वार, 20 मार्च 2026* हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के तहत अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार…

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन जन की सरकार चार साल बेमिसाल थीम पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

  *हरिद्वार 20 मार्च 2026* राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक जनपद में जन जन की सरकार चार साल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *