वन कर्मियों एवं फायर कर्मियों के लिए एक दिवसीय अग्निशमन कार्यशाला

 मायापुर हरिद्वार 

 

हरिद्वार वन प्रभाग द्वारा वन कर्मियों एवं फायर कर्मियों के लिए एक दिवसीय अग्निशमन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में बढ़ते तापमान को देखते हुए, जंगलों में वनाग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सजग और जागरूक रहने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया।

वन केवल हमारे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण संसाधन ही नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर भी हैं। जंगलों में लगने वाली आग न केवल वन संपदा, बल्कि वहाँ निवास करने वाले वन्यजीवों के जीवन को भी खतरे में डाल देती है।

इस कार्यशाला में वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा फायर कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों ने वनों की सुरक्षा के लिए शत-प्रतिशत योगदान देने का संकल्प लिया।

वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस कार्यशाला के दौरान अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को यह प्रेरित किया कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ और राष्ट्र की वन संपदा की सुरक्षा में अपना योगदान दें।

वनों की सुरक्षा हमारा कर्तव्य है, और यही राष्ट्रहित में हमारा सर्वोच्च दायित्व भी है।

Related Posts

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाना किसी पुण्य से कम नहीं है

कुंभ-2027: तैयारियों में तेजी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *