जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने कलक्ट्रेट में कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया।

हरिद्वार।  बुधवार को जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह  ने  कलक्ट्रेट में कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया।
होली मिलन समारोह में सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अबीर-गुलाल, टीका तथा रंग लगाकर एक-दूसरे के गले लगते हुये सभी को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं।प्रशासनिक अधिकारी आशीष वर्मा ने जिलाधिकारी को होली की रंगबीरंगी कैंप पहनाई,
इस मौके पर होली के सदाबहार गाने-रंग बरसे……, होली आई रे……., होली के दिन ……, होली खेले रघुबीरा  गानों पर अधिकारियों ओर कर्मचारियों ने नृत्य कर होली का त्यौहार मनाया गया।
जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जनपदवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक रंगों का उपयोग करे,केमिकल युक्त रंगों से परहेज करे ।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि आप सभी लोग होली का पर्व सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। होली यानी रंगो का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है, इसे सभी को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाना चाहिये। कोई व्यक्ति व वर्ग ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी की धार्मिक भावना आहत हो और कानून एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, एसएलओ लक्ष्मी राज चौहान, डीडीएमओ मीरा रावत,कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री  नवीन मोहन शर्मा, महामंत्री शशांक कश्यप, श्री नवल किशोर शर्मा, पंकज राजपूत, डीजीसी विजय पाल, शिवशंकर मिश्रा, जीतेन शुक्ला,देवेंद्र अधिकारी, संगीता सैनी, रमेंद्र कुमार, आशीष वर्मा,सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण एवं कार्मिकगण उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *