फर्जी सचिव 05 दिनों से ले रहा था होटल के मजे, अब आयी शामत

हरिद्वार 

दिनांक 10.03.2025 को खडखडी हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत ए0आर0टी0 चौक के पास स्थित होटल उदमन आर्चिड के स्वागती (रिशेप्शनिस्ट) विशाल पोखरियाल द्वारा लिखित तहरीर देकर बताया गया कि दिनांक 05.03.2025 से अमरिन्दर सिंह नाम का एक व्यक्ति BCCI अध्यक्ष का फर्जी निजी सचिव बनकर हमारे होटल की सुविधाएँ ले रहा है तथा लोगो को बुलाकर फर्जी मीटिंग भी कर रहा है। शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर हरिद्वार में मु0अ0सं0 161/2025 धारा- 319(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

जानकारी मिलने पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा त्वरित कार्यवाही के संबंध में दिए गए निर्देश पर गठित टीम ने होटल उदमन आर्चिड में छापेमारी कर उक्त फर्जी सचिव को हिरासत में लेकर आरोपी के पास के BCCI का एक फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद हुआ। पुलिस ने उक्त अभियोग में धारा 336(2),338,340(2) बीएनएस की बढोत्तरी की है। आरोपी को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*दर्ज मुकदमा व धारा का विवरण-*
मु0अ0सं0 161/2025, धारा- 319(2), 336(2), 338, 340(2) बीएनएस
*पकड़ा गया आरोपित-*
अमरिन्दर सिंह पुत्र किक्कर सिंह निवासी नाजूशाह थाना कुलगढी जिला फिरोजपुर पंजाब, उम्र-35 वर्ष

*पुलिस टीम-*
1-व0उ0नि0 वीरेन्द्र चन्द रमोला 2-उ0नि0 संजीत कण्डारी 3-अ0उ0नि0 दीपक ध्यानी 4-कानि0 राकेश नेगी 5-कानि0 राहुल धानिक

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *