सहायक अभियंताओं की पदोन्नति किए जाने हेतु पत्र प्रेषित

देहरादून 

उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा उत्तराखंड पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड प्रबंधन को माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा अधिशासी अभियंता पद पर पदोन्नति विवाद में दिए गए अन्तिम निर्णय के अनुसार सीधी भर्ती के सहायक अभियंताओं की पदोन्नति किए जाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया।

पत्र में यह भी लिखा गया कि निगम व राज्य हित को देखते हुए एवं राजस्व वसूली अभियान को दृष्टिगत रखते हुए उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन इस आदेश के क्रियान्वयन हेतु फिलहाल कोई आंदोलनामक कार्यवाही नहीं कर रहा है।

परंतु, यह स्पष्ट किया गया है कि यदि निगम प्रबंधन समयावधि के उपरांत भी पदोन्नति की कार्रवाई नहीं करता है या इस दौरान माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय के विरुद्ध कोई कार्यवाही करता है जो कि सीधी भर्ती के अभियंताओं के हितों के विरुद्ध हो, तो विरोध स्वरूप व अभियंताओं के हितों की रक्षा के हेतु उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन व उनके सदस्यों को राज्य व्यापी आंदोलन हेतु बाध्य होना पड़ेगा।

 

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *