कैसे चली गोली, कहां हुई चूक, जांच में जो भी दोषी, होगी कड़ी कार्रवाई

हरिद्वार 

दिनांक 26/27 की रात विधायक खानपुर उमेश शर्मा के कार्यालय के बाहर अज्ञात द्वारा गोली चलाए जाने की घटना को एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा बेहद गंभीरता से लिया गया है।

कप्तान द्वारा प्रकरण की जांच जनपद के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र मेहरा को दी गई है ताकि घटना की वास्तविकता एवं तत्समय पुलिस की आसपास मौजूदगी आदि से भिज्ञ हुआ जा सके।

सुरक्षित स्थान में इस प्रकार से कार्यालय को टारगेट करते हुए गोली चलाए जाने की घटना में पुलिस की तरफ से कहीं कोई लैप्स तो नहीं था, इसकी भी जांच की जाएगी।

ज्ञातव्य है कि उपरोक्त प्रकरण में कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज है।

जांच रिपोर्ट को गुण-दोष के आधार पर यथाशीघ्र तैयार किया जाएगा और जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

नशे में वाहन चला रहे 02 चालक पुलिस ने लिये हिरासत में, दो

हरिद्वार पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा नशे…

हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार दिनांक 17.05.2026 की रात्रि में सिटी कंट्रोल रूम हरिद्वार के डायल 112 पर एक अज्ञात कॉलर द्वारा फोन कर आगामी 04 दिनों के भीतर हरिद्वार को बम ब्लास्ट से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *