पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के नाम पर मां से लाखों की धोखाधड़ी

 बहादराबाद हरिद्वार 

 

दिनांक 24.6.24 को थाना बहादराबाद के शांतरशाह क्षेत्र में एक युवती का शव मिला था जिसकी पहचान शांतरशाह निवासी 13 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई थी।

मृतका की मां की शिकायत पर थाना बहादराबाद पर मु0अ0स0 293/24 अंतर्गत धारा 302/ 376a/ 376d/ 363/ 366/ 506/ 120b I.P.C. व 5G/6 पोक्सो ऐक्ट बनाम अमित सैनी आदि पंजीकृत कर पुलिस टीम द्वारा नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या मामले में नाबालिग के प्रेमी सहित 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

प्रकरण में पुलिस व प्रशासन के प्रयासों से सरकार द्वारा मृतका की मां को करीब 08 लाख रुपये का अनुदान सहायता / मुआवजा दिया गया था। इस बात की भनक लगते ही कई लालची तत्वों की नजर वादिया प्राप्त रकम पर थी।

दिनांक 25/02/2025 को उत्पीड़न का शिकार बनी मृतका की माता ने थाना बहादराबाद में शिकायती प्रार्थनापत्र देकर बताया कि मुआवजे में उक्त धनराशी मिलने के बाद नीरज पुत्र स्वर्गीय दयावान निवासी बहादरपुर सैनी हरिद्वार ने उसे यह भरोसा/ झांसा दिलाकर कि वह इस प्रकरण से जुड़े हर अपराधी को कड़ी सजा दिलाकर पीड़िता को न्याय दिलाएगा, जिस पर उसने ₹320000/- की रकम ठग ली। पीड़िता ने जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी धमकी देने लगा।

प्राप्त शिकायत पर थाना बहादराबाद में कथित आरोपी नेता के खिलाफ प्रभावी धाराओं में अभियोग दर्ज कर विवेचना करने के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *