हरिद्वार पुलिस ने दिखाई मानवता, 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला को परिजनों से मिलाया

हरिद्वार 

दिनांक 17/02/2025 को चेतक कर्मियों को एक बुजुर्ग महिला लावारिस हालत में घूमते मिली जिसके द्वारा खुद का नाम शांति देवी निवासी बिहार बताया गया। पूरी जानकारी न दे पाने पर सुरक्षा की दृष्टि से चेतक कर्मियों द्वारा उक्त महिला को थाने लाया गया।

महिला अपनी मूल भाषा के अलावा कोई अन्य भाषा का प्रयोग नहीं कर पा रही थी जिसपर पुलिस टीम द्वारा तत्काल सोशल मीडिया के एवं जनपद डीसी ग्रुप/कंट्रोल रूम/लोकल ग्रुप/अन्य सोशल मीडिया से प्रचार प्रसार कर/दिल्ली/ हरियाणा/ बिहार के कंट्रोल रूम का नंबर लेकर उक्त बुजुर्ग महिला के संबंध में अवगत कराते हुए उक्त महिला की भाषा को समझने के लिए हरिद्वार में निवासरत बिहार के कुछ व्यक्तियों को बुलाकर भाषा को समझकर महिला से पूछताछ कराई गई जिस पर महिला द्वारा खुद का पता ग्राम कुडनी जिला कैमूर बिहार बताया गया।

जिस पर टीम द्वारा जनपद कैमूर कंट्रोल रूम का नंबर लेकर लोकल थाने से संपर्क कर बुजुर्ग महिला के संबंध में प्राप्त पते पर गांव के प्रधान से संपर्क कर परिजनों के बारे में जानकारी की गई।

सोशल मीडिया पर महिला की फोटो आदान प्रदान कर महिला के परिजनों से पुष्टि कर महिला के परिजनों को हरिद्वार बुला कर बुजुर्ग महिला को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

उक्त बुजुर्ग महिला अपने पोते व बहू के साथ रेवाड़ी हरियाणा में रहती थी जो बिना बताए घर से बाहर निकली और ट्रेन में बैठ कर हरिद्वार पहुँच गई थी।

बुजुर्ग महिला के परिजनों द्वारा ज्वालापुर पुलिस/हरिद्वार पुलिस की प्रशंसा कर धन्यवाद किया गया।

Related Posts

हरिद्वार सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक पर अनियमितताओं के आरोपों के चलते ।

हरिद्वार सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक पर अनियमितताओं के आरोपों के चलते महाप्रबंधक पूरण सिंह राणा ने उनका वेतन रोकने सहित आहरण-वितरण के सभी अधिकार रोक दिए हैं। ये अधिकार अब…

योग को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, हरिद्वार में आयुष विभाग ने शुरू किया विशेष अभियान

हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 को लेकर जनपद हरिद्वार में आयुष विभाग ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री माननीय मदन कौशिक जी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *