कोरोना संक्रमण की रोकथाम में सिडकुल की कंपनियां जिस तरह से सहयोग कर रही हैं, वह सराहनीय है-जिलाधिकारी

 हरिद्वार समाचार– जिलाधिकारी सी0 रविशंकर को मंगलवार को टी0सी0पी0एल0 पैकेजिंग कम्पनी, सिडकुल हरिद्वार ने कैंप कार्यालय रोशनाबाद में 10 हजार फेस शील्ड, पांच हजार मास्क तथा 10 किलो क्षमता के 25 आक्सीजन के सिलेण्डर सीएसआर मद से जन कल्याणार्थ भेंट किए। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम में सिडकुल की कंपनियां जिस तरह से सहयोग कर रही हैं, वह सराहनीय है। उनका यह सहयोग स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी में काफी मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि अभी हमें आक्सीजन सिलेण्डर आदि जो भी सामग्री प्राप्त हो रही है, हम उन्हें सुदूर ग्रामीण इलाकों के कोविड अस्पतालों में पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा तीसरी लहर की जो बात कही जा रही है, उसके लिये भी हम पूरी तैयारी कर रहे हैं। 
आर.एम. सिडकुल गणपति सिंह रावत ने कहा कि हमारे आग्रह पर औद्योगिक संस्थाएं आगे आकर और बढ़-चढ़कर प्रशासन का सहयोग कर रही हैं। कोरोना जैसी महामारी के संकट से लड़ने के लिए औद्योगिक इकाइयां हर सम्भव मदद करने को हर वक्त तैयार हैं तथा  समय-समय पर जरूरत के हिसाब से उपयोगी वस्तुओं, दवाओं, खाद्य सामग्री के साथ ही कई अन्य तरह से मदद करती चली आ रही हैं और आगे भी जरूरत के हिसाब से सहयोग करती रहेंगी।
जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर ने कंपनी  द्वारा किए गए इस सहयोग की सराहना करते हुये आभार व्यक्त किया। 
इस मौके पर टी0सी0पी0एल0 के उपाध्यक्ष आॅपरेशन ललित कुमार विजयवर्गीय, एच.आर मैनेजर अमित कुमार पाण्डे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे

Related Posts

नवरात्र के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान

  *हरिद्वार, 18 मार्च 2026* आगामी नवरात्र पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद में मिलावटी एवं अधोमानक…

मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियानः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 17 मार्च 2026 खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग के साथ ही जनजागरूकता पर भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *