कार्यशाला में इंटरनेट के माध्यम से साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी की कैसे साइबर ठगी से बचा जाए

 

हरिद्वार 11 फरवरी 2025 विकास भवन सभागार में टूगेदर फॉर्म बेटर इंटरनेट के अवसर पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिला सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी यशपाल सिंह ने अपने संबोधन में लोगों को साइबर अपराध और फ्रॉड से बचाव के लिए सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में इंटरनेट के माध्यम से साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी की कैसे साइबर ठगी से बचा जाए। जिला सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी यशपाल सिंह ने अधिकारियों ओर छात्रों को अन्जान नंबर से आने वाले कॉल्स पर विश्वास न करें। बैंक अधिकारी या सरकारी संस्थान कभी फोन पर पैसे ट्रांसफर करने के लिए नहीं कहते। किसी भी अनजान क्यू आर कोड को स्कैन न करें। उन्होंन फिशिंग पर बल देते हुए बताया कि अपनी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे बैंक का विवरण या पासवर्ड, देने कोबहकाते हैं जबकि वह एक वैध सेवा के रूप में खुद को पेश करते हैं, वे नकली लिंक व संदेशो का इस्तेमाल करते हैं जो अधिकारिक लगते हैं। अगरआप इन पर क्लिक करते हैं, तो वे आपकी जानकारी चुराकर आपके खाते को खाली कर सकते हैं, इस प्रकार की ठगी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।
साइबर स्वच्छता एक ऐसी प्रक्रिया है जो व्यक्तियों को उनके उपकरणों और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा बनाए रखने में मदद करती है।
जैसे आप कीटाणुओं से बचने के लिए हाथ धोते हैं, वैसे ही साइबर स्वच्छता में आपकी ऑनलाइन आदतों को साफ करना शामिल है ताकि आप अपनी डिजिटल जिंदगी को सुरक्षित रख सकें। अच्छी साइबर स्वच्छता से फ़िशिंग, हैकिंग और मैलवेयर जैसी चीजों से आपके व्यक्तिगत खातों और उपकरणों को प्रभावित होने से रोका जा सकता है।
कार्यशाला में इंटर कॉलेज रावली महादूद के छात्रों और ग्राम्य विकास, शिक्षा, बाल विकास, कृषि ओर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला में ई डिस्ट्रीक मैनेजर अभिषेक चौहान, ललित, नरेश और गणेश उपस्थित थे।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *