एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों द्वारा ‘विश्व कैंसर दिवस‘ पर जागरूकता रैली

दिनांक-04.02.2025 हरिद्वार 

आज एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जगजीतपुर के छात्र/छात्राओं द्वारा ‘विश्व कैंसर दिवस‘ पर एक जागरूकता रैली निकाली गयी। जागरूकता रैली मिस्सरपुर व कटारपुर गांवो में निकाली गयी.  जिसमें छात्रों द्वारा बैनर व स्लोगन के माध्यम से कैंसर के कारण व उपायों पर लोगों को संदेश दिया गया। छात्रों ने घर-घर जाकर लोगों को कैंसर के प्रति लोगो को जागरूक किया। छात्रों ने जुनियर हाई स्कूल, मिस्सरपुर में कैंसर के कारणों पर एक नाटिका का मंचन किया जिसमें जागृति, हिमानी, विशाखा, सुहेल व आरती ने भाग लिया। इस रैली में राहुल, नुपुर, दीपक , कृष्ण आदि नर्सिंग के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इस जागरूकता रैली में नर्सिंग विभाग से काजल राठौर, जाहन्वी, अवन्तिका व अशोक आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Posts

नगर निगम का बड़ा अभियान, 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, चला विशेष स्वच्छता अभियान, जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से चला अभियान

  हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम हरिद्वार ने मंगलवार को रोडीबेलवाला क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम…

कांवड़ मेला की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया व्यापक निरीक्षण,

  *हरिद्वार 14 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का व्यापक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *