कानून के खौफ से खुद थाने पहुंचा अपहरणकर्ता, किया आत्मसमर्पण*

हरिद्वार 

कोतवाली मंगलौर पर एक व्यक्ति द्वारा अजय बाबरा नामक युवक पर अपनी नाबालिक पुत्री का पीछा कर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध मे दिनांक 31-01-25 को मुकदमा अन्तर्गत धारा 137(2),78 बी0एन0एस0 मुकदमा दर्ज कराया गया।

प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने के कारण एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित स्थलों पर छापेमारी करने से दबाव में आए अपहरणकर्ता ने दिनांक 01-02-25 को अपहर्ता के साथ स्वयं थाना आकर अपना जुर्म स्वीकार करते हुये आत्मसमर्पण किया।

आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस लिया गया व पीडिता का मेडिकल कराया गया। मुकदमें में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई।

*विवरण आरोपित-*
अजय बावरा पुत्र अनिल निवासी जैनपुर झंझेडी थाना कोत0 मंगलौर हरिद्वार

*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 मनसा ध्यानी
2- म0का0 मधु
3- हो0गा0 चन्द्रपाल

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *