दिव्यांग एवं बुजुर्गों के सहयोग के लिए वाहन में एक पीआरडी स्वयंसेवक रहेगे तैनात।

देहरादून दिनांक 31 जनवरी 2025,(जि.सू.का), जिलाधिकारी सविन बसंल ने जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम में आने वाले बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को समस्या के निस्तारण हेतु अन्य कार्यालयों में परिवहन के लिए अभिनव पहल करते हुए इस कार्य के लिए एक समर्पित वाहन की व्यवस्था की गई है, जिसका कार्यादेश निर्गत किया गया है। अब जल्द ही एक वाहन मिलने जा रहा है जो बुजुर्ग एवं दिव्यांग को लिए परिवहन का कार्य करेगा।
जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम में आने वाले बुजुर्ग, दिव्यांग एवं जरूरतमंद फरियादियों जिनकी शिकायतों/समस्याओं के निस्तारण हेतु अन्य विभागांे में सीनियर सिटीजन सेल, विकासभवन आदि के लिए परिवहन हेतु जिलाधिकारी अपने कार्यालय के वाहन से भेजते थे, अब डीएम ने इसके लिए एक समर्पित वाहन की व्यवस्था कर दी है जिसके लिए एमजी कॉमेट कम्पनी को इलेक्ट्रीक वाहन उपलब्ध कराने हेतु कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं, जल्द ही वाहन मिल जाएगा जो कलेक्टेªट परिसर में रहेगा। इसके एक वाहन चालक तथा एक होमगार्ड तैनात रहेगा जो फरियादियों को सम्बन्धित कार्यालयों में पहंुचाने का कार्य करेगा।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *