हरिद्वार पुलिस की पैरवी पर वर्तमान विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस भी हुआ निरस्त

हरिद्वार 

विधायक खानपुर उमेश कुमार व पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह के बीच हुए आपसी विवाद एवं फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की ठोस पैरवी के चलते जिलाधिकारी देहरादून द्वारा कल देर शाम वर्तमान विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है।

हरिद्वार पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते मात्र 24 घंटे के भीतर दोनों पक्षों के कुल 10 शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण किए जा चुके हैं जिसमें पूर्व विधायक प्रणव सिंह व परिजन के 09 शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के बाद वर्तमान विधायक के शस्त्र लाइसेंस हेतु जिलाधिकारी देहरादून को पत्राचार किया गया था। इनके समर्थकों के भी शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण किए जाने की प्रक्रिया जारी है।

साथ ही प्रकरण में वर्तमान एवं पूर्व विधायक दोनों पक्षों के 150-150 कुल 300 समर्थकों को 126/135 बीएनएसएस (पूर्व 107/116 सीआरपीसी) के तहत पाबंद मुचलका किया गया है व चिन्हीकरण की कार्यवाही लगातार जारी है।

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *