एचईसी कॉलेज के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण

हरिद्वार 

आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर के कला एवं मानविकी विभाग के छात्रों ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के लघु एवं कुटीर उद्योग विभाग का भ्रमण किया। विश्वविद्यालय के एनिमेशन विभाग की विभागाध्यक्ष डा0 कावेरी ने छात्रों को इस भ्रमण की अनुमति प्रदान की।

विश्वविद्यालय के श्री रूद्राक्ष ने छात्रों को लघु एवं कुटीर उद्योग विभाग में भ्रमण कराया वहॉ छात्रों ने हैण्डमेड पेपर, अगरबत्ती, धुपबत्ती, शैम्पु, खादी कपडा, रिसाईकल डोने आदि की निमार्णशाला को देखा एवं निमार्ण सम्बन्धि जानकारी हासिल की। छात्रों को पीपीटी के माध्यम से भी विश्वविद्यालय के बारे में विस्तारी से जानकारी प्रदान की गयी।

एचईसी कॉलेज की डीन (एकेडेमिक) डा0 तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को लघु एवं कुटीर उद्योगों की वास्तविकता से अवगत कराना एवं उनके व्यावहारिक ज्ञान को बढाना है, साथ ही उन्होंने इस भ्रमण की अनुमति देने के लिये देवसंस्कृति विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त किया।

इस दौरे में संस्थान के छात्रों के साथ ट्र्ेनिंग एवं प्लेसमैंट अधिकारी कीर्ति हंस, विभागाध्यक्ष डा0 गौरव हटवाल, दीपाली अग्रवाल आदि शिक्षकगण शामिल थे।

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *