यूपीसीएल द्वारा मुख्य मंत्री को सौंपे गए रू0 9.47 करोड़ के चैक

दिनांकः 27 जनवरी, 2025

आज दिनांक 27 जनवरी, 2025 को  मुख्यमंत्री  से उनके कैम्प कार्यालय पर प्रबन्ध निदेशक , यूपीसीएल, निदेशकगण, यूपीसीएल एवं अन्य उच्च अधिकारियों द्वारा भेंट कर पी0एम0 सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत एम0एन0आर0ई0, भारत सरकार द्वारा प्राप्त कुल रू0 9.47 करोड़ बतौर इन्संेटिव, का चैक सौंप कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया।  मुख्यमंत्री  द्वारा यूपीसीएल की इस उपलब्धि पर खुसी जाहिर कर शुभकामनायें प्रेशित की तथा इस मौके पर प्रबन्ध निदेशक , यूपीसीएल ने कहा कि यह सम्मान न केवल यूपीसीएल अपितु पूरे प्रदेशके लिये एक गौरव का विषय है तथा यूपीसीएल मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड राज्य के दूरस्थ इलाकों में सौर ऊर्जा का विस्तार कर न केवल बिजली की कमी को दूर कर रहे हैं बल्कि एक स्वच्छ और सतत् ऊर्जा भविश्य की दिषा में कदम बढ़ा रहे हैं।
पी0एम0 सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना के सम्बन्ध में हाल ही में एम0एन0आर0ई0, भारत सरकार द्वारा जयपुर में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें श्री अनिल कुमार, प्रबन्ध निदेशक , यूपीसीएल द्वारा प्रतिभाग किया गया था। उक्त बैठक में यूपीसीएल को उनके प्रगतिषील कार्याें पर श्री प्रहलाद जोशी , कैबिनेट मंत्री, एम0एन0आर0ई0, भारत सरकार द्वारा कुल रू0 9.47 करोड़ के चैक सौंप कर पुरूस्कृत किया गया था। प्रबन्ध निदेशक  द्वारा इस उत्कृश्ट उपलब्धि का श्रेय राज्य के माननीय मुख्यमंत्री जी को दिये जाने के फलस्वरूप उनको आज रू0 9.47 करोड़ के चैक सौंप कर उनका आभार व्यक्त किया गया।

बता दें कि पी0एम0 सूर्य घर योजना के अन्तर्गत प्रदेष भर में रूफ टॉप सोलर संयंत्र स्थापित किये जा रहे हैं जिस हेतु यूपीसीएल उत्तराखण्ड राज्य में एक नोडल इकाई के रूप में कार्य कर रहा है। वर्तमान मंे पी0एम0 सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत प्रदेष भर में घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं के घरों पर लगभग 49 मेगावाट क्षमता के कुल 13867 सोलर रूफ टॉप संयंत्र स्थापित किये जा चुके हैं। उपभोक्तागण योजना से जुडकर अधिक से अधिक लाभान्वित हो रहे हैं जिसमें वर्तमान तक सोलर रूफ टॉप संयंत्र लगवाने वाले उपभोक्तागण रू0 115 करोड़ से अधिक की सब्सिडी प्राप्त कर चुके हैं।
योजना के अन्तर्गत घरेलु श्रेणी के उपभोक्ताओं के घरों पर सोलर रूफ टॉप संयंत्रों की स्थापना की जा रही है तथा केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के सहयोग से सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है। इस योजना में 1 ज्ञॅ की क्षमता वाले संयत्र के लिये रू0 50,000 (केन्द्रांष रू0 33,000$राज्यांष रू0 17,000), 2 ज्ञॅ की क्षमता वाले संयत्र के लिये रू0 1,00,000 (केन्द्रांष रू0 66,000$राज्यांष रू0 34,000) तथा 3 ज्ञॅ की क्षमता वाले संयत्र के लिये रू0 1,36,800 (केन्द्रांष रू0 85,800$राज्यांष रू0 51,000) तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *