जाम पिलाकर निकाय चुनावों के लिए वोटरों को लुभाने का प्लान हो रहा फेल

हरिद्वार 

आगामी निकाय चुनाव एवं राष्ट्रीय खेलों के सकुशल आयोजन की तैयारी में जुटी हरिद्वार पुलिस द्वारा एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के उर्जावान नेतृत्व में सिटी से लेकर देहात क्षेत्र तक लगातार नशा तस्करों के पेंच कसते हुए नशा सामग्री की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिड़कुल पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रह्मपुरी एवं अन्नेकी पुल के पास छापेमारी करते हुए 03 शराब तस्करों को दबोचकर शराब की बड़ी खेप बरामद करने में कामयाबी हासिल की। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने तस्करी के लिए प्रयुक्त 01 सेंट्रो कार एवं 01 स्कूटी को जब्त करते हुए 06 पेटी रॉयल स्टैग मार्का अंग्रेजी शराब, 40 लीटर कच्ची शराब व 144 पैकेट देशी माल्टा शराब बरामद की।

बरामद की गई शराब के आधार पर पकड़े गए 03 आरोपित व 01 फरार शराब तस्कर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*आरोपित, दर्ज अभियोग व बरामदगी-*
1-मु0अ0स0 31/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम अंकित कुमार
2-मुकदमा अपराध संख्या 29/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम कृष्ण पाल।
3-मु0अ0स0-32/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम करण।
4-मुकदमा अपराध संख्या 33/2025 धारा 60/72 आबकारीअधिनियम बनाम अज्ञात।

*नाम पता आरोपी-*
1-अंकित कुमार पुत्र स्वर्गीय महेंद्र सिंह ग्राम सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार।
2-कृष्ण पाल पुत्र मीर सिंह निवासी शिवम विहार कॉलोनी काला गेट रोशनाबाद थाना सिडकुल।
3-करण पुत्र मेघनाथ निवासी शनि देव मंदिर रोशनाबाद सिडकुल।
4-नाम पता अज्ञात

*बरामदगी-*
(1) 06 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग
(2) 20 लीटर अवैध कच्ची शराब
(3) 144 पैकेट देसी शराब माल्टा मार्का
(4) 20 लीटर अवैध कच्ची शराब

*बरामद किए गए तस्करी में प्रयुक्त वाहन-*
1. सेंट्रो कार- 01
2. स्कूटी- 01

*पुलिस टीम सिडकुल-*
1. थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी
2. ⁠उ0नि0 ब्रह्मदत्त बिजलवाण
3. ⁠उ0नि0 अनिल बिष्ट
4. हे0कां0 संजय तोमर
5. कां0 वीरेंद्र चौहान
6. ⁠कां0 हरि सिंह रावत

Related Posts

भरे बाजार में फायरिंग करने वाले शातिरों पर हरिद्वार पुलिस का सटीक प्रहार

हरिद्वार दिनांक 03.05.2026 को वादी गुलशेर पुत्र जमील निवासी ग्राम बिझौली, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली रुड़की पर लिखित तहरीर दी गई कि 04 व्यक्तियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए…

ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 30.04.2026 को क्रमशः ग्राम शाहपुर व मंडावर निवासी व्यक्तियों से दो मो0सा0 सवार व्यक्तियों द्वारा मोबाईल फोन झीन कर ले जाने के सम्बन्ध मे कोतवाली भगवानपुर पर मु0अ0सं0…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *