नागरिक सुरक्षा दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस ने चलाया जन जागरूकता अभियान

रानीपुर हरिद्वार 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 13.01.2025 को रानीपुर क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में चौकी प्रभारी गैस प्लांट, उ0नि0 विकास रावत द्वारा गैस प्लांट क्षेत्र में ट्रक, बस, टैम्पो व विक्रम चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।

वाहन चालकों को निम्नलिखित बिंदुओं की जानकारी दी गई-
• वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें।
• सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
• गति सीमा का पालन करें।
• शराब पीकर वाहन न चलाएं।
• ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें।
• सड़क पर ध्यान केंद्रित करें।
• वाहनों के बीच उचित दूरी बनाए रखें।
• जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करें।
• सही लेन में चलें।
• आवारा पशुओं से सावधान रहें।
• रात में चलने पर चमकीले कपड़े पहनें।
• साइकिल पर उचित लाइट लगाएं।
• दाहिनी ओर मुड़ते समय सतर्क रहें।

*पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी
2. उ0नि0 विकास रावत
3. कोतवाली रानीपुर पुलिस के अन्य कर्मचारीगण

Related Posts

धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को धर दबोचा

ज्वालापुर हरिद्वार* दिनांक 23.08.2026 को श्री महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर तहरीर दी कि एचडीएफसी बैंक एटीम कटहरा बाजार…

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *