महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून -राजस्थान। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से भेंट कर शीतकालीन यात्रा पर विस्तृत चर्चा की।
प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट कर उनसे उत्तराखंड में चल रही शीतकालीन यात्रा के बारे चर्चा करते हुए कहा कि यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ (सामूहिक रूप से चार धाम के रूप में जाने जाते हैं) के पवित्र तीर्थस्थल गर्मियों के महीनों में लाखों तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हैं। लेकिन सर्दियों के आते ही, भारी बर्फबारी के कारण ये स्थल दुर्गम हो जाते हैं और इन पूजनीय मंदिरों के द्वार बंद कर दिए जाते हैं। इस दौरान इन तीर्थस्थलों के पीठासीन देवता कम ऊंचाई पर निवास करने का निर्णय लेते हैं, जिन्हें लोकप्रिय रूप से “शीतकालीन चार धाम“ के रूप में जाना जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के माध्यम से राजस्थान के श्रद्धालुओं का आह्वान करते हुए कहा कि वह भी सुरक्षित शीतकालीन यात्रा के लिए उत्तराखंड आ सकते हैं।
श्री महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को बताया कि 08 दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस यात्रा के कार्यक्रम की शुरुआत की और राज्य सरकार ने इसे सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया है। उत्तराखंड में भीषण ठंड के बावजूद, श्रद्धालुओं का जोश और उत्साह ठंड की परवाह किए बिना बढ़ता जा रहा है। अभी तक हजारों श्रद्धालु शीतकालीन गद्दीस्थलों में पूजा-अर्चना कर चुके हैं। शीतकालीन यात्रा श्रद्धालुओं के बीच एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *