नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी के आरोपी को दबोच लाई हरिद्वार पुलिस

हरिद्वार 

दिनांक 08.01.25 को वादी श्री सुशील कुमार पुत्र श्री नत्थू सिंह निवासी ग्राम अलीपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार द्वारा लिखित शिकायत दी गयी कि राहुल वर्मा पुत्र रामजवारी वर्मा नाम के व्यक्ति ने नौकरी दिलाने के नाम पर मुझसे वर्ष 2023 में 300000/- रूपये (तीस लाख रूपये) धोखाधडी से ठग लिये है। जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या- 14/25 धारा 420, 504, 506 भादवि पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक विजय प्रकाश के सुपुर्द की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिए निर्देश के क्रम में थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियुक्त राहुल वर्मा पुत्र राम जवारी
को विनय एन्कलेव कॉलोनी रानीपुर से गिरफ्तार किया गया।

मूल रूप से करनाल हरियाणा निवासी आरोपी 10वीं पास है जो वर्तमान में रानीपुर क्षेत्रांतर्गत किराए के मकान पर रहता है। इस से पूर्व भी कई लोगों के साथ ठगी कर चुका है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1- राहुल वर्मा पुत्र राम जवारी निवासी वार्ड नंबर 8 थाना इंद्री जिला करनाल हरियाणा हाल पता पी0ए0सी0 पेट्रोल पंप के सामने विनय एनक्लेव किराएदार श्रीमती रामावती थाना रानीपुर हरिद्वार – उम्र-33 वर्ष

*पुलिस टीम*
उ0नि0 विजय प्रकाश
अपर उ0नि0 राकेश कुमार
कानि. मनोज रतूडी

Related Posts

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

लाखों की भीड़ के बीच चेहरों को टटोल शातिर चैन स्नैचर्स तक पहुंची हरिद्वार पुलिस

ज्वालापुर हरिद्वार वादी अश्वनी खुराना पुत्र भगवान दास निवासी नन्दपुरी कालोनी आर्यनगर ज्वालापुर ने लिखित तहरीर दी कि दिनांक 03/08/2026 को सैनी आश्रम के पास से अज्ञात मोटर साइकिल सवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *