सरेआम जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर करने वाले व्यक्ति को सिडकुल पुलिस ने दबोचा

सिडकुल हरिद्वार 

दिनांक 04.01.2025 को गुरमीत सिंह पुत्र स्वर्गीय श्री सतपाल सिंह निवासी ग्राम अन्नेकी द्वारा सिडकुल पुलिस को 03 व्यक्तियों द्वारा उनके साथ मारपीट की व जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग करने की सूचना दी।

सूचना पर सिडकुल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर टीम गठित की गयी, आरोपियों की तलाश हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर अन्नेकी से आरोपित कुलजीत व एक विधि विवादित किशोर को नियमानुसार हिरासत में लिया,आरोपी कुलजीत के कब्जे से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए, फरार आरोपित की तलाश जारी है

आरोपितों के विरुद्ध थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या-9/25, धारा 3(5),352,109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*नाम पता आरोपित-*
1. कुलजीत पुत्र कुड़वा सिह निवासी महाराजपुर शेख दिनोडी थाना नागल सोटी जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश
2. विधि विवादित किशोर

*बरामदगी-*
1. एक अदद तमंचा
2. ⁠दो जिंदा कारतूस

*पुलिस टीम*
1. उप निरीक्षक मनीषा नेगी
2. उप निरीक्षक अनिल बिष्ट
2. कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान
3. कांस्टेबल जितेंद्र कुमार

Related Posts

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

लाखों की भीड़ के बीच चेहरों को टटोल शातिर चैन स्नैचर्स तक पहुंची हरिद्वार पुलिस

ज्वालापुर हरिद्वार वादी अश्वनी खुराना पुत्र भगवान दास निवासी नन्दपुरी कालोनी आर्यनगर ज्वालापुर ने लिखित तहरीर दी कि दिनांक 03/08/2026 को सैनी आश्रम के पास से अज्ञात मोटर साइकिल सवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *