खतरनाक स्टंट कर नवयुवकों को गलत राह दिखाने वाले को हरिद्वार पुलिस ने दिखाई कानूनी राह

हरिद्वार हरिद्वार 

 

सोशल मीडिया पर फॉलोवर बढ़ाने के लिए दोपहिया वाहन से स्टंट करने की मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कोतवाली नगर हरिद्वार की खड़खड़ी चौकी पुलिस द्वारा आरोपी युवक को बुलाकर स्टंट के लिए प्रयुक्त मोटर साइकिल को सीज किया गया।

कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर की गई कार्यवाही पर युवक द्वारा चौकी पुलिस से क्षमा मांगी गई तथा इंस्टाग्राम अकाउंट को डीलीट किया गया।

प्रकरण कोतवाली नगर क्षेत्र खड़खड़ी का है जहां आरोपी युवक सूरज थापा स्पोर्ट्स बाइक से खतरनाक स्टंट के वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में डाल फॉलोवर बढ़ाने का प्रयास कर रहा था। डीलीट किए गए एकाउंट के करीब साढ़े सात हजार फॉलोवर थे।

Related Posts

धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को धर दबोचा

ज्वालापुर हरिद्वार* दिनांक 23.08.2026 को श्री महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर तहरीर दी कि एचडीएफसी बैंक एटीम कटहरा बाजार…

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *