जिला चिकित्सालय में अब रक्त के लिए नहीं,भटकेंगे, मरीज व तीमारदार

देहरादून दिनांक 20 दिसंबर 2024, (जि.सू.का),  स्वास्थ्य सेवाओं को जनमानस के लिए सुगम बनाना जिलाधिकारी सविन बंसल की सर्वोच्च प्राथिमिकता में से एक है, इसके लिए जिलाधिकारी निरंतर प्रयासरत है। जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान बल्ड बैंक न होने तथा स्वीकृत बल्ड बैंक का कार्य वर्षों से लम्बित होनेे की जानकारी दी गई, जिस पर जिलाधिकारी बल्ड बैंक के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने हेतु निरंतर कार्यवाही की गई। सबसे पहले कार्यदायी संस्था का चयन करते हुए शासन को डीपीआर प्रेषित की गई। शासन से ब्लड बैंक भवन निर्माण हेतु वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई, जल्द ही इसी माह निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जनमानस को जल्द ही ब्लड बैंक का लाभ मिलेगा। सितम्बर माह में कार्यदायी संस्था नामित करते हुए डीपीआर वित्तीय स्वीकृति हेतु शासन को प्रेषित की गई थी, जिस पर शासन की स्वीकृति मिलने के उपरान्त अब इसी माह निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
 

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *