बेहतर विद्युत आपूर्ति तथा राजस्व वसूली में बढ़ोत्तरी हेतु दिये गये दिशा निर्देश

दिनांकः 19 दिसम्बर, 2024

प्रबन्ध निदेशक , यूपीसीएल द्वारा खण्डवार राजस्व प्राप्ति की स्थिति तथा परिचालन से सम्बन्धित मुख्य बिन्दुओं जैसे बिलिंग दक्षता, विद्युत हानियों, परिवर्तकों की स्थिति तथा मीटरिंग सम्बन्धित विषय पर क्षेत्रवार सभी इकाईयों को निम्नवत् निर्देशित किया गयाः-
1. प्रबन्ध निदेशक  द्वारा षीतकाल के दौरान विद्युत आपूर्ति की स्थिति सामान्य बनी रहे हेतु सभी क्षेत्रीय इकाईयों को हाई अलर्ट मोड में कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
2. प्रबन्ध निदेशक  द्वारा खण्डवार सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने क्षेत्र के वितरण परिवर्तकों की दक्षता में बढ़ोत्तरी सुनिष्चित कर उनकी क्षति दर 04 प्रतिषत से कम करना सुनिष्चित करेंगे।
3. प्रबन्ध निदेशक  द्वारा खण्डवार सभी अधिकारियों को राजस्व लक्ष्यों के सापेक्ष षत्प्रतिषत वसूली तथा सभी उपखण्डों में मेगा कैम्प/शिविर लगाने व उसका प्रचार प्रसार किया जाना सुनिष्चित करेंगे।
4. सभी खण्डों में बकाया धनराषि वाले संयोजनों के विरूद्ध नोटिस जारी करने एवं पिछले बकाया की भी वसूली किये जाने हेतु निर्देषित किया गया।
5. अधिक बकाया धनराषि के संयोजन को विच्छेदित किया जाना तथा उपभोक्ताओं को फोन के माध्यम से भी सूचित कर बिल जमा करने हेतु प्रेरित किया जाना सुनिष्चित करेंगे जिससे विद्युत संयोजन विच्छेदन की कार्यवाही ना करनी पड़े।
6. प्रबन्ध निदेशक  द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारिगण दूर दराजों के इलाकों तथा पर्वतीय क्षेत्रों में बिलिंग दक्षता में बढ़ोत्तरी हेतु षत्प्रतिषत मीटर रीडिंग पर विषेश जोर दिया जाना सुनिष्चित करेंगे।
7. सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में यदि विद्युत भार बढ़ाने की आवष्यकता हो हेतु सम्मानित उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करेंगे।
8. सभी मुख्य अभियन्ताओं को निर्देषित किया गया कि वह सप्ताह में कम से कम दो बार अपने अधीनस्थ अवर अभियन्ता तक के अधिकारियों के साथ बैठक कर परिचालन सम्बन्धित बिन्दुओं पर नित्य प्रतिदिन अनुश्रवण करेंगे।

Related Posts

*गंगदासपुर में 100 पैकेट (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण

  *हरिद्वार 27 अगस्त 2026*। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशानिर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार द्वारा ग्राम गंगदासपुर में 100 पैकेट, (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण किया…

जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

हरिद्वार जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *