गुरु जी के छात्रावास छोड़ने से छात्र दुखी

 

 हरिद्वार-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर में अगस्त 2022 से प्रवीण कपिल वार्डन का कार्यभार देख रहे थे, इस बीच छात्रावास के छात्रों का कुछ ऐसा लगाव हुआ कि छात्र गुरु जी को छात्रावास से जाने नहीं देना चाहते । जैसे ही गुरु जी के त्यागपत्र की बात छात्रों को पता चली तो पिछले दिनों छात्रावास में पहुंचे उत्तराखंड के मा. शिक्षा मंत्री जी के सामने भी छात्रों ने गुरु जी को छात्रावास में ही बने रहने का निवेदन किया । प्रवीण कपिल के त्यागपत्र देने के बाद नए वार्डन चार्ज लेने पर जैसे ही गुरु जी छात्रावास से जाने लगे तो सारे छात्र गुरु जी से लिपट लिपट कर रोने लगे। और कहने लगे “सर जी मत जाओ” जब ग्राउंड में नजर दौड़ाई तो कुछ छात्र इधर उधर खड़े हुए भी रोते दिखे। कुछ छात्र कमरे में जाकर गुरु जी को याद कर बिलख बिलख कर रोते हुए दिखाई दिए। प्रवीण कपिल ने बताया कि पिछले लगभग ढाई वर्षों में छात्रावास के छात्रों से लगाव हो गया था और छात्रों का भी मुझ से लगाव हो गया था जो आज छात्रावास से जाते समय इस रूप में दिखा । छात्रों को रोता देख उपस्थित स्टाफ और स्वयं मेरी भी आंखे नम हो गई । खेर अंत मैं जाते जाते प्रवीण कपिल गुरु जी के द्वारा छात्रों को खूब पढ़ने लिखने का आशीर्वाद देते छात्रावास से बिदाई ली ।

Related Posts

युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंडः डाॅ. धन सिंह रावत*

  देहरादून, 31 अगस्त 2026 सूबे के विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पित्थूवाला में आयोजित नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम…

*कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसंदावाला में आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

    देहरादून, 31 अगस्त। सूबे के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के मसंदावाला क्षेत्र में देर रात हुई भारी बारिश के कारण मलबा आने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *