बिना अनुमति के टावर लगे पाए जाने पर सीलिंग की कार्यवाही सहित होगी एफआईआर:डीएम

देहरादून दिनांक 11 दिसम्बर 2024, (जि.सू.का), जिलाधिकारी सविन बंसल ने अनाधिकृत मोबाईल टावरों के सम्बन्ध में प्राप्त हो रही शिकायतों पर सम्बन्धित विभाागों सहित टेलीकॉम कम्पनियो के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी स्थान पर अनाधिकृत मोबाईल टावर लगे पाए जाने पर सीलिंग की कार्यवाही के साथ ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जिलाधिकारी को विभिन्न माध्यमों से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि शहर में जर्जर भवनों पर भी मोबाईल टावर लगाये जा रहे हैं, जिनसे जामनमाल का नुकसान हो सकता है।
जिलाधिकारी ने शिकायतों का गंभीरता से लेते हुए सम्बन्धित विभागों की बैठक बुलाई थी, उन्होंने निर्देश दिए कि मोबाईल टावर अनुमति के सम्बन्ध में समिति में रखे गए समस्त विभागों की रिपोर्ट के उपरान्त ही मोबाईल टावर की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उन्होंने पोर्टल में सुधार करने हेतु सचिव आईटी एवं निदेशक आईटीडीए को पत्राचार करने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिए।
बैठक में उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, कुमकुम जोशी, अधीक्षण अभियनंता लोनिवि मुकेश परमार, यूपीसीएल से शिखा अग्रवाल, एमडीडीए से राहुल कपूर, जल संस्थान से अधि.अभि संजय सिंह, अशीष भट्ट, अधि.अभि एनएच नवनीत पाण्डेय, डीई बीएसएनएल अभिषेक यादव, एजीएम बीएसएनएल कमलेश कुमार रिलाईंस, कम्पनियों के प्रतिनिधियों सहित सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

*लक्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान—185 चालान, 16 वाहन सीज

  *हरिद्वार, 31 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में जनपद में संचालित लक्जरी एवं स्लीपर बसों…

युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंडः डाॅ. धन सिंह रावत*

  देहरादून, 31 अगस्त 2026 सूबे के विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पित्थूवाला में आयोजित नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *