जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की छापेमारी से मचा हड़कंप

 

 

हरिद्वार 27 नवंबर 2024
जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने नगर निगम कार्यालय में छापेमारी की। नगर निगम कार्यालय में पूर्वाहन 10ः10 बजे की गई छापेमारी के दौरान 73 कार्मिक अनुपस्थित मिले।जिलाधिकारी ने छापेमारी के दौरान अनुपस्थित मिले सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये।
इस दौरान जिलाधिकारी ने सूचना का अधिकार से सम्बंधित पटल का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि रजिस्टर को अपडेट किया जाए और सभी प्रविष्टियां सही से अंकित की जाएं। उन्होंने विभिन्न पटलो के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि पत्रावलियों को सुरक्षित एवं संरक्षित रखा जाए।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि फील्ड कार्मिकों की कार्य प्रणाली पर भी पैनी नज़र रखी जाए। शहर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निगम के रूटीन के कार्य किसी भी दशा में प्रभावित न हों।
जिलाधिकारी ने जनपद में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आदेश दिये कि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अवकाश स्वीकृत कराये बिना कार्यालय से अनुपस्थित नहीं रहेगा। जनता के कार्यालय पहुॅचने से पहले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुॅचना होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु भविष्य में भी समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जायेगा तथा अनुपस्थित पाये जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Related Posts

सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा निरंतर की जा रही है कार्यवाही

  *हरिद्वार 10 जून 2026* अपर तहसीलदार रुड़की शुभांगिनी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के निर्देशन…

मंत्रा हैप्पी होम, सिडकुल में 3 दिवसीय “मोटापा रोग निवारण शिविर” का सफल समापन

हरिद्वार सिडकुल, 9 जून 2026। भारतीय योग संस्थान के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से मंत्रा हैप्पी होम, सिडकुल में आयोजित तीन दिवसीय “मोटापा रोग निवारण शिविर” का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *