साईबर सेल हरिद्वार के नोडल अधिकारी अपनी टीम सहित पहुंचे भूमानंद कॉलेज, लगाई गई साइबर अपराध की पाठशाला

हरिद्वार

जनपद हरिद्वार में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु जिला मुख्यालय स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जनपद की साइबर सेल टीम स्कूल, कॉलेजों एंव कंपनियों में जाकर वर्तमान समय में चल रहे साइबर अपराधों के विषय में जागरुक कर रही है l

उक्त क्रम में दिनांक 18-11-24 को एएसपी सदर/नोडल ऑफिसर साईबर सेल जितेन्द्र मेहरा द्वारा अपनी साइबर टीम सब इंस्पेक्टर प्रवीन रावत, हेड कांस्टेबल नीरज सिंह रावत के साथ मिलकर प्राधानाचार्य भूमानंद मेडिकल कॉलेज डा0 एस0 अन्गरकन्नी, उप प्रधानाचार्य रजनी नरवान, मैनेजर राजेन्द्र प्रसाद की उपस्थिति में भूमानंद मेडिकल कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं एंव शिक्षकों तथा प्रशासनिक स्टॉफ को साईबर फ्रॉड एवं अन्य कानून के संबंध में विस्तृत रुप से जागरुक किया l

इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के लगभग 250 छात्र-छात्राएं एवं स्टॉफ मौजूद रहे। जिनके द्वारा बाद जागरुकता कार्यक्रम के ए.एस.पी. द्वारा पूछे गये प्रश्नो का उत्तर देने मे बढचढकर भाग लिया ।

भूमानन्द मेडकिल कालेज प्रशासन द्वारा पुलिस के साईबर सुरक्षा जागरुकता अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में भी कॉलेज में इस प्रकार का जागरुकता कैम्प लगाने का अनुरोध किया गया।

साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 अथवा National cyber crime reporting portal (NCRP) www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने हेतु भी सभी मौजूद लोगों को अवगत कराया गया।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *