डॉ. धन सिंह ने प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

देहरादून

14 नवंबर से आयोजित होने वाले सात दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेले को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैकुंठ चतुर्दशी एवं विकास प्रदर्शनी स्थल आवास विकास मैदान में पहुंचकर भूमि पूजन किया। भूमि पूजन से पूर्व उन्होंने मेला एवं प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

14 नवंबर से 20 नवम्बर तक श्रीनगर शहर में बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन होगा। जिसका शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जायेगा। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने आवास विकास प्रदर्शनी स्थल का भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोये इस मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेले को और अधिक आकर्षक रूप देने के लिए इस बार धारी देवी मन्दिर से कमलेश्वर मन्दिर तक जल कलश यात्रा निकल रही है। भगवान कमलेश्वर को अलकनंदा नदी का पवित्र जल चढ़ाया जाएगा। साथ ही हॉट एयर बैलून भी आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने बताया कि कमलेश्वर मन्दिर में खड़ दिया अनुष्ठान में प्रतिभाग करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

इस दौरान नगर आयुक्त/उप जिलाधिकारी श्रीमती नुपूर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी, भाजपा जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली, नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, आचार्य भास्करानंद और दिनेश रुडोला समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Posts

जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए जिलाधिकारी स्वयं विद्यालयों में पहुंच कर शिक्षा की गुणवत्ता का लिया जायजा

जनपद हरिद्वार में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या-3, ज्वालापुर तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय…

ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्पः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 1 सितम्बर 2026   प्रदेशभर के शासकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उनमें विकसित भारत के संकल्प को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *