गंगाजल कलश लेकर पशुपतिनाथ मंदिर रवाना हुए गंगोत्री धाम के रावल

हरिद्वार, 6 नवम्बर। श्री गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश महाराज श्री गंगोत्री धाम से लाए गए ग्यारह सौ लीटर गंगाजल का कलश लेकर बुधवार को श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी स्थित चरण पादुका मंदिर से काठमांडु स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर गंगाजल कलश को पशुपतिनाथ मंदिर के लिए रवाना किया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भारत और नेपाल दोनों सनातन धर्म संस्कृति को मानने वाले देश हैं। दोनों देशों के बीच हमेशा अटूट संबंध रहे हैं। पौराणिक काल से ही पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए गंगोत्री से जल ले जाए जाने की परंपरा रही है। इसी परंपरा का पालन करते हुए प्रतिवर्ष गंगोत्री से पवित्र गंगाजल पशुपतिनाथ मंदिर ले जाया जाता है। इससे नेपाल भारत की मैत्री और परंपरांएं भी मजबूत होती है। गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश महाराज ने कहा कि मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर होते हुए वे कार्तिक शुक्ल दशमी 11 नवम्बर को पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचेंगे। गंगोत्री से ले जाए गए जल से ही पूरे वर्ष भगवान पशुपतिनाथ का प्रतिदिन अभिषेक किया जाएगा। इस दौरान स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी निर्मलदास, स्वामी शिवम महंत, एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा, डा.विशाल गर्ग, राकेश गोयल आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *