बंगाल इंजीनियर ग्रुप की तरह ही पतंजलि भी योग और आयुर्वेद के द्वारा इनर इंजीनियरिंग पर कार्य करती है – स्वामी रामदेव

 

बंगाल इंजीनियर ग्रुप (BEG) के उच्च अधिकारियों का पतंजलि भ्रमण, संस्थान के सेवा कार्यों को सराहा

 

जिनके हृदय में देश सर्वाेपरि है वह योद्धा कभी सेवा से निवृत नहीं होते – आचार्य बालकृष्ण

हरिद्वार, 6 नवंबर। भारतीय सेना की प्रौद्योगिकी रेजिमेंट, बंगाल इंजीनियर ग्रुप एवं केंद्र, रूड़की की 222वीं वर्षगाँठ के सुअवसर पर आज रेजिमेंट के उच्च अधिकारियों एवं अन्य ऑफिसर्स ने परिवार सहित पतंजलि परिसर का भ्रमण किया।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल आर.एम. चड्ढा, पी.वी.एस.एम., ऐ.वी.एस.एम. (सेवानिवृत्त), लेफ्टिनेंट जनरल विजय शर्मा, पी.वी.एस.एम., ऐ.वी.एस.एम. (सेवानिवृत्त) , लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस. आहूजा, ऐ.वी.एस.एम. (सेवानिवृत्त) , ब्रिगेडियर एस. गोपीकृष्णन, एस.एम., ब्रिगेडियर देवेंद्र प्रताप सिंह एवं 70 से अधिक अधिकारियों ने सपत्निक स्वामी रामदेव जी व आचार्य बालकृष्ण जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।
पतंजलि रिसर्च संस्थान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वामी रामदेव जी ने कहा कि पतंजलि का मुख्य ध्येय नागरिकों को योग धर्म और राष्ट्र धर्म की राह दिखाकर गुलामी और कुंठा से मुक्त कर स्वस्थ और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करना है। उन्होंने आगे कहा कि पतंजलि भी बंगाल इंजीनियर ग्रुप की तरह ही योग ओर आयुर्वेद के द्वारा इनर इंजीनियरिंग पर कार्य करती है।
आचार्य बालकृष्ण जी ने कहा कि जिस प्रकार हमारी भारतीय सेना अपने कार्यों द्वारा लोगों में देशप्रेम का दीप प्रज्वलित करती है उसी प्रकार स्वामी रामदेव जी ने योग और आयुर्वेद के द्वारा लोगों में स्वास्थ्य और स्वदेशी के प्रति चेतना और जागृति का अलख जगाया है।
ब्रिगेडियर के.पी. सिंह ने बंगाल इंजीनियर ग्रुप की ओर से पतंजलि के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस प्रकार भारतीय सेना विभिन्न आयामों के द्वारा देश की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है उसी प्रकार देश के आम नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए पतंजलि भी पूर्णतः समर्पित हैं और भारतीय ध्वज की तरह ही आयुर्वेद की पताका भी विश्व में लहरा रही है।

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *