गुरुकुल कांगड़ी के एन० एस० एस० स्वयंसेवकों ने गंगा महोत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

 

 हरिद्वार-गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के एन० एस० एस० स्वयंसेवकों ने चंडी घाट, हरिद्वार में आयोजित गंगा महोत्सव कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस महोत्सव में गुरुकुल विश्वविद्यालय की ओर से एक विशेष स्टॉल लगाया गया, जिसमें गंगा की सफाई अभियानों की जानकारी और अन्य पर्यावरण-संरक्षण विषयों पर स्वयंसेवकों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रश्नोत्तरी में भाग लेकर कई पुरस्कार भी जीते।

इसी के साथ, गुरुकुल कांगड़ी अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय की एन० एस० एस० इकाई ने “गंगा मंथन” कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया, जिसका उद्घाटन प्रो० विपुल शर्मा ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ० मयंक पोखरियाल ने बताया कि “गंगा मंथन” का मुख्य उद्देश्य छात्रों और स्वयंसेवकों के बीच गंगा नदी के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।

गंगा मंथन कार्यक्रम के तहत गंगा प्रदर्शनी, गंगा प्रश्नोत्तरी, पोस्टर प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला, गंगा घाट सफाई अभियान, और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनसे जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा।

इस महोत्सव में प्रो० नवनीत, डॉ० संदीप कुमार, अंजलि, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी जे० आर० मीणा, डॉ० मयंक पोखरियाल, अश्वनी, सोहन सिंह, रमन सिंह समेत कई एन० एस० एस० स्वयंसेवकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० हेमलता के० और कुलसचिव प्रो० सुनील कुमार ने गंगा मंथन कार्यक्रम के शुभारंभ और गंगा महोत्सव में भाग ले रहे सभी शिक्षकों, छात्रों, और स्वयंसेवकों को बधाई दी।

Related Posts

*हरित हरिद्वार अभियान की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ाई गई, मिशन मोड में वृक्षारोपण के निर्देश

  *हरिद्वार, 02 सितंबर 2026* जनपद हरिद्वार में संचालित हरित हरिद्वार अभियान की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में की गई।                 मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका एवं…

आदर्श युवा समिति, हरिद्वार द्वारां

आज 02.09.2026 आदर्श युवा समिति, हरिद्वार द्वारा जिला नोडल अधिकारी HIV/AIDS/जिला क्षय रोग अधिकारी, हरिद्वार के निर्देशानुसार रेलवे स्टेशन, हरिद्वार पर IEC Campaign आयोजित किया गया। अभियान के दौरान यात्रियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *