जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने पत्नी सहित बाल सुधार गृह (रोशनाबाद) और मातृ आंचल (जगजीतपुर) में पहुंचकर बच्चों के साथ मनाई दिवाली।

 हरिद्वार 31अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने पत्नी सहित बाल सुधार गृह (रोशनाबाद) और मातृ आंचल (जगजीतपुर) में पहुंचकर बच्चों के साथ मनाई दिवाली।
दीपावली के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी ने छोटे बच्चों के साथ मोमबत्ती जलाकर दीपावली उत्सव मनाया साथ ही फल मिठाई और मोमबत्ती उपहार स्वरूप वितरित किए, बच्चों शुभकामनाएं दी और बच्चों से उनके सपनों ओर भविष्य के बारे में चर्चा की ,तथा उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खूब मेहनत से पढ़े अपने नाम के साथ ही जनपद का नाम रोशन करे। बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली देखकर बच्चों की प्रशंसा की। मातृ आंचल के परिसर स्थित मंदिर में दर्शन किए उसके बाद बच्चों ने भजन प्रस्तुत कर जिलाधिकारी का स्वागत किया। क्लास 7 की सोनिया और नीमा ने नृत्य कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। जिन छात्राओ ने मातृ आंचल से प्राथमिक शिक्षा से लेकर अब ग्रेजुएशन कर रही है उनसे मिलकर उनका उत्साह वर्धन किया और शुभकामनाएं दी। छात्राओं ने हस्त निर्मितमिट्टी के दीपक और कलाकृतियां जिलाधिकारी महोदय को भेंट की। मातृ आंचल की प्रबंधिका ममता अग्रवाल,ट्रस्टी केएल लक्ष्मण,विपिन ओर बाल सुधार गृह के अधीक्षक प्रशांत कुमार शर्मा और शिक्षको ने जिलाधिकारी का स्वागत किया और दिवाली की शुभकामनाएं दी। एसडीएम अजयवीर सिंह,सीओ सिटी जूही मनराल, डीपीओ अविनाश भदौरिया भी मौजूद रहे ।

Related Posts

*हरित हरिद्वार अभियान की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ाई गई, मिशन मोड में वृक्षारोपण के निर्देश

  *हरिद्वार, 02 सितंबर 2026* जनपद हरिद्वार में संचालित हरित हरिद्वार अभियान की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में की गई।                 मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका एवं…

आदर्श युवा समिति, हरिद्वार द्वारां

आज 02.09.2026 आदर्श युवा समिति, हरिद्वार द्वारा जिला नोडल अधिकारी HIV/AIDS/जिला क्षय रोग अधिकारी, हरिद्वार के निर्देशानुसार रेलवे स्टेशन, हरिद्वार पर IEC Campaign आयोजित किया गया। अभियान के दौरान यात्रियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *