हरिद्वार समाचार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कोरोना की रोकथाम के लिए एक करोड़ रुपये खर्च होंगे।

 
हरिद्वार समाचार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कोरोना की रोकथाम के लिए एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। हरिद्वार ग्रामीण विधायक, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री स्वामी यतीश्वरनन्द ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 1 करोड़ रुपये कोरोना से बचाव हेतु खर्च करेंगे। इससे हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की जनता को दो एम्बुलेंस, एक आधुनिक सेनेटाइजेशन मशीन, एक ऑक्सीजन प्लांट, सेनेटाइजर, ऑक्सिमिटर व मास्क मिलेंगे। स्वामी यतीश्वरनन्द ने इसकी पहल करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया है। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की जनता को दो एम्बुलेंस मिलने से असहाय व जरूरतमंद मरीजो को फायदा मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रो में सेनेटाइजेशन हेतु एक आधुनिक मशीन मंगाई जा रही है, जो हमेशा क्षेत्र में उपलब्ध रहेगी। और साथ ही एक ऑक्सीजन प्लांट लगाने की भी तैयारी है जिसजे लिए बात चल रही है। 
स्वामी यतीश्वरनन्द ने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण की जनता मेरा परिवार है, उनकी सेवा करना और स्वास्थ्य की चिंता मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। उसके लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है। मैं स्वयं क्षेत्र की जनता के संपर्क में हूँ। सरकार पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गंभीर है और उसके मुख्यमंत्री लगातार कार्य कर रहे है। कोरोना संकट से उबरने के लिए बजट की कोई कमी नही है।

Related Posts

बहादराबाद में आयुष चिकित्सा को मिली नई सौगात

‎ ‎हरिद्वार/बहादराबाद। बहादराबाद क्षेत्र में आयुष चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और विशिष्ट आयुर्वेदिक उपचार को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बहादराबाद में आयुर्वेद…

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *