अश्वगंधा जागरूकता अभियान के अंतर्गत निः शुल्क पादप वितरण

 

हरिद्वार, 29 सितम्बर। अश्वगंधा जागरूकता अभियान राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड, आयुष मंत्रालय, नई दिल्ली सह राज्य औषधीय पादप बोर्ड, देहरादून द्वारा प्रायोजीत है। इसके अंतर्गत पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन, हरिद्वार द्वारा ग्राम गोवर्धनपुर और हस्तमौली, ब्लॉक खानपुर में निःशुल्क पादप वितरण किया गया। 

पादप वितरण कार्यक्रम में कुल 50 किसानों ने पंजीकरण कराया और लगभग 25,000 अश्वगंधा के पौधे प्राप्त किए। इस दौरान पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन के वैज्ञानिक डॉ. उदय भान प्रजापति, डॉ. रमाशंकर, कु. सीनू, ब्लॉक एन.आर.एल.एम. मिशन मैनेजर विशाल शर्मा, डाटा इंट्री आपरेटर चित्रंश परमार, एरिया कॉर्डिनेटर रविन्द्र कुमार, सी.एल.एफ. पूनम, एस.सी.आर.पी. सरिता और बैंक सखी रेखा ने कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न करने में सहयोग दिया।

 

Related Posts

आरसीएस पोर्टल लॉन्च होने से ऑनलाइन हुई सूबे की सहकारी सेवाएं

    देहरादून, 15 जून 2026 उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ सभागार,…

सोमवती अमावस्या पर उमड़ी आस्था की भीड-कुंभ प्रबंधन की रणनीति को परखने का बना महत्वपूर्ण अवसर*

  *हरिद्वार, 15 जून 2026* सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा।   हरकी पैड़ी एवं आसपास के गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *