जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को एक सप्ताह के भीतर बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती करने के निर्देश दिए

देहरादून दिनांक 27 सितंबर 2024, (जि.सू.का) जिलाधिकारी सविन बंसल कार्यभार ग्रहण करते ही जनसामान्य की समस्याओं के निस्तारण के लिए निरंतर कार्य कर रहे, विशेषकर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विषय पर उनकी कड़ी नजर है।  जिला चिकित्सालय कम संस्थागत प्रसव की जानकारी का कारण जानने पर बताया गया कि चिकित्सालय में निक्कू वार्ड संचालित न होने के कारण संस्थान में संस्थागत प्रसव में कमी हैं, जिसको जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया निक्कू वार्ड संचालित न होेे पाने के कारणों  की जानकारी ली, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि निक्कू वार्ड संचालन हेतु बाल रोग विशेषज्ञ एवं नर्सिंग स्टॉफ न होने के कारण संचालित नही हो पाया है।  
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को एक सप्ताह के भीतर बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती करने के निर्देश दिए तथा शासन से समन्वय करते हुए नर्सिंग स्टॉफ की नियुक्ति के प्रयास किये जिसके फलस्वरूप स्टाफ की व्यवस्था, 10 नर्स एवं 1 बालरोग विशेषज्ञ की तैनाती कर दी गई। एक सप्ताह के भीतर संचालित हो आएका निक्कू वार्ड। जिलाधिकारी ने निक्कू वार्ड के लिए एक अलग से डेडीकेटेड एम्बूलेंस की भी व्यवस्था कर ली गई है।

Related Posts

महर्षि सुश्रुत जयंती पर विशेष

हरिद्वार। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के स्वर्णिम इतिहास में महर्षि सुश्रुत का नाम अद्वितीय सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्हें विश्व का प्रथम शल्य चिकित्सक (Father of Surgery) माना जाता…

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में 122 रोगियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभ, आयुर्वेद एवं योग अपनाने का दिया गया संदेश

  हरिद्वार, 13 जुलाई। देवभूमि उत्तराखंड में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा के अवसर पर विकासखंड बहादराबाद,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *