गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

हरिद्वार-गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग कैंपस में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत एक स्वैच्छिक रक्तदान एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन संकायाध्यक्ष प्रो० विपुल शर्मा ने किया। स्वच्छता पखवाड़ा समिति के अध्यक्ष प्रो० एम.एम. तिवारी ने छात्रों को इस महत्त्वपूर्ण कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ० लोकेश जोशी ने बताया कि शिविर में 150 से अधिक छात्रों, शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। उन्होंने स्वयं भी रक्तदान कर छात्रों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ० मयंक पोखरियाल ने बताया कि यह शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस और स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अश्वनी ने बताया की शिविर में जिसमें 70 छात्रों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर में कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष प्रो० मयंक अग्रवाल, इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रभारी डॉ० तनुज गर्ग ,यांत्रिकी इंजीनियरिंग विभाग के प्रभारी डॉ० संजीव कुमार लांबा और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रभारी डॉ० गजेंद्र सिंह रावत ने भी रक्तदान एवम चिकित्सा जांच करवाकर छात्रों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्रोफेसर और स्वयंसेवकों ने भी शिविर में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ० आशीष धमांधा, अमन त्यागी, डॉ० सुनील कुमार, शशांक शर्मा, कुलदीप गिरी, प्रवीण पाण्डेय, दलजीत बिष्ट,एनएसएस स्वयंसेवक सक्षम, विनोद, प्रियांशु, हर्ष, विश्वजीत, प्रभाकर, कुलदीप और आदित्य शामिल रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० हेमलता के० और कुलसचिव प्रो० सुनील कुमार ने संकाय और एनएसएस इकाई को बधाई दी।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *