प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार से 4 ग्रामों में

 

हरिद्वार 21 सितम्बर, 2024ः जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार से 4 ग्रामों- ग्रमा पंचायत लालढ़ांग के ग्राम लालढ़ांग, रसूलपूर मीठीबेरी के ग्राम रसूलपुर मीठीबेरी, समसपुर कटेवड के ग्राम जसपुर चमरिया तथा गैण्डीखाता के ग्राम गैण्डीखाता का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्श 2011 की जनगणना के अनुसार बुक्सा आबादी के 2838 व्यक्ति लाभांवित होंगे।
उन्होंने के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा स्वीकृत की गई प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के द्वारा देश के 549 जनपदों के 2740 विकास खण्डों के 63 हजार से अध्कि जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में निवासरत 5 करोड़ से ज्यादा जनजातीय जनों को लाभांवित किया जायेगा। मिशन के तहत 17 विभागों के 25 इन्टरवेंशन के माध्यम से कमजोर जनजातीय समूहों का विकास किया जायेगा।
अभियान के तहत अगले पाचं वर्शों में जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में आधारभूत ढ़ांचे का विस्तार, वित्तीय सशक्तिकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वस्थ जीवन शैली आदि को बढ़ावा दिया जाये।

Related Posts

जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए जिलाधिकारी स्वयं विद्यालयों में पहुंच कर शिक्षा की गुणवत्ता का लिया जायजा

जनपद हरिद्वार में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या-3, ज्वालापुर तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय…

ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्पः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 1 सितम्बर 2026   प्रदेशभर के शासकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उनमें विकसित भारत के संकल्प को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *