पोषण माह के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम- उत्तराखंड फोर्सेज और आदर्श युवा समिति, हरिद्वार की संयुक्त पहल।

 

हरिद्वार, 20 सितंबर 2024-
पोषण माह के अवसर पर उत्तराखंड फोर्सेज के सहयोग से आदर्श युवा समिति, हरिद्वार द्वारा एक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बहादरबाद विकासखण्ड के जनजाति बाहुल्य क्षेत्र रसूलपुर मिटठी बेरी में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सही पोषण और उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था, ताकि समाज के सभी वर्ग के बच्चों के पोषण का महत्व समझ सकें और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली प्रदान कर सकें।
इस अवसर पर आयोजक संस्था से विनिता मेहता ने बच्चों के पोषण के महत्व पर जोर देते हुए कहा, ’बचपन के प्रारंभिक वर्षों में सही पोषण बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह न केवल उनकी शारीरिक क्षमताओं को विकसित करता है, बल्कि उनकी सीखने और समझने की क्षमता को भी प्रभावित करता है। कुपोषण से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे वे कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
विनिता मेहता ने आगे कहा कि, ’माता-पिता और शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को संतुलित आहार प्रदान करें, जिसमें प्रोटीन, विटामिन, और खनिजों की भरपूर मात्रा हो। हमें बच्चों को जंक फूड से दूर रखने और उन्हें ताजे फल, सब्जियां, और पोषक खाद्य पदार्थों के प्रति आकर्षित करने के प्रयास करने चाहिए।
आदर्श युवा समिति के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड फोर्सेज के प्रभारी श्री लखबीर सिंह ने कहा, ’हमारा प्रयास है कि हम समाज के हर हिस्से तक पोषण की सही जानकारी पहुंचाएं, विशेषकर बच्चों के संदर्भ में। स्वस्थ बच्चे ही हमारे देश के उज्जवल भविष्य का निर्माण करेंगे, और इसके लिए सही पोषण अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच पोषण से जुड़ी जानकारी साझा की गई। साथ ही, उन्हें पौष्टिक भोजन के सही चयन और उसे दैनिक जीवन में शामिल करने के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, आंगनवाडी कार्यक्रत्री, आशा वर्कर, किशोरियों, बच्चे, गर्भवती महिलाओं, आयोजक संस्था से विपिन सिंह, सीमा द्विवेदी आदि के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Posts

जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए जिलाधिकारी स्वयं विद्यालयों में पहुंच कर शिक्षा की गुणवत्ता का लिया जायजा

जनपद हरिद्वार में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या-3, ज्वालापुर तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय…

ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्पः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 1 सितम्बर 2026   प्रदेशभर के शासकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उनमें विकसित भारत के संकल्प को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *