अश्वगंधा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

 

 

हरिद्वार, 15 सितम्बर। अश्वगंधा जागरूकता अभियान राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड, आयुष मंत्रालय, नई दिल्ली सह-राज्य औषधीय पादप बोर्ड, देहरादून द्वारा प्रायोजित है। इसके अंतर्गत कालेज ऑफ स्मार्ट एग्रीकल्चरल, कोर यूनिवर्सिटी, रूड़की में, पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन, हरिद्वार द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजन किया गया।
इस दौरान पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन के वैज्ञानिक डॉ. उदय भान प्रजापति ने औषधीय जड़ी-बूटियों की खेती पर व्याख्यान दिया। व्याख्यान के बाद, औषधीय जड़ी-बूटियों पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे कालेज ऑफ स्मार्ट एग्रीकल्चरल, कोर यूनिवर्सिटी के प्रमुख डॉ. अमित कुमार वशिष्ठ और कृषि संकाय सदस्य, पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन के वैज्ञानिक डॉ. रमाशंकर, डॉ. उदय भान प्रजापति, कु. सीनू उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में कुल 44 छात्रों ने पंजीकरण कराया और व्याख्यान और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता दोनों में सक्रिय रूप से भाग लिया। सत्र अत्यधिक संवादात्मक था, जिसमें छात्रों ने औषधीय जड़ी-बूटियों के बारे में कई प्रश्न पूछे। डॉ. उदय भान प्रजापति ने छात्रों के सभी प्रश्नों का समाधान किया। कार्यशाला के अंत में वैज्ञानिक डॉ. रमाशंकर ने सभी प्रतिभागियों को स्टेशनरी किट और प्रमाण पत्र वितरित किये। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अमित कुमार वशिष्ठ ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ सत्र का समापन किया।  

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *