मड़वे की फसल देखने खेतों में पहुँचे कृषि मंत्री गणेश जोशी

 

रुद्रप्रयाग, 09 सितंबर। जनपद रुद्रप्रयाग प्रवास के दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी सोमवार को जनपद रुद्रप्रयाग के दुर्गाधार में पहुंचकर खेतों का दौरा किया और मिलेट्स फसल मंडवा, सोयाबीन, तौर, गहत, चौलाई (मिक्स क्रॉप) फसलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और फसल की स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान किसानों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी के समक्ष फसलों की सुरक्षा हेतु घेरबाड़ तथा जंगली जानवरों से फसल को सुरक्षित करने का अनुरोध किया गया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को उनकी समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि मिलेट्स को बढ़ावा देने और मिलेट्स की खेती की ओर किसानों को प्रोत्साहित करने की दिशा में निरंतर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जहां आज अन्य फसलों में 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है, वहीं मिलेट्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिलेट फसलों पर 80 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि आज यहां के किसान भी उच्च गुणव्वतायुक्त वैरायटी वी.एल. मंडुवा 380 का प्रयोग कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले मंडवा की फसल 6 माह में तैयार होती थी। उन्होंने लेकिन उच्च गुणव्वतायुक्त वैरायटी बीजों के माध्यम से फसल 05 माह में तैयार हो रही है। उन्होंने किसानों के कल्याण और उनके आय को दोगुनी करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसानों के हित में जो भी कार्य होगा वह किया जाएगा।
इस अवसर किसान किरत सिंह रावत, कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *