महाराज ने सबसे बड़े फूड टूर को झण्डी दिखाकर रवाना किया

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राजपुर रोड स्थित एलोरा मेल्टिंग मोमेंटमस से सबसे बड़े फूड टूर को झण्डी दिखाकर रवाना किया।

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित एलोरा मेल्टिंग मोमेंटमस से सबसे बड़े फूड टूर को झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह फूड टूर प्रसिद्ध फूड ब्लॉगर्स गौरव वासन के नेतृत्व में भारत के कश्मीर से कन्याकुमारी तक एलोरा मेल्टिंग मोमेंटमस के साथ मिलकर पूरा करेगें। इस फूड टूर में शामिल प्रतिभागी 60 दिन 50 शहरों में 11000 किलोमीटर का सफर करेगें और वहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का प्रचार-प्रसार करेगें।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने एलोरा मेल्टिंग मोमेंटमस के संस्थापक विरेन्द्र गुलाटी, मुदित गुलाटी, द्रोणा गुलाटी और फूड ब्लॉगर्स गौरव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एक अच्छी पहल है। फूड टूर, जिसे पाककला टूर के नाम से भी जाना जाता है, एक निर्देशित टूर होता है जो आपको अपनी खाद्य संस्कृति के माध्यम से उनके इतिहास और परंपराओं से परिचित कराने के लिए डिजाइन किया जाता है। फूड टूर में इतिहास, संदर्भ और स्वाद का मिश्रण शामिल होता है। यह पाक अनुभव गंतव्य का पता लगाने का एक साधन बन जाता है। खाने के बीच में, गाइड स्थानीय परंपराओं, दर्शनीय स्थलों आदि के बारे में जानकारी साझा करता है।

Related Posts

रेड अलर्ट को लेकर नगर निगम हरिद्वार अलर्ट, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए व्यापक तैयारियों के निर्देश

  हरिद्वार, 19 जुलाई। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट एवं संभावित भारी वर्षा को देखते हुए नगर निगम हरिद्वार के स्वच्छता सेल कार्यालय में रविवार को नगर आयुक्त श्री…

जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; पंतद्वीप पार्किंग से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

  *हरिद्वार 19 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *