जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के तौर पर बाबा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये

हरिद्वार दिनांक 21 अगस्त,2024 – जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के तौर पर पायलट बाबा के आश्रम पहुॅचकर परम पूज्य महामण्डलेश्वर पायलट बाबा के संसार को छोड़कर देवलोक गमन पर शोक संवेदना प्रकट की और बाबा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। जिलाधिकारी ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि बाबा के जल्दी देवलोकगमन से मन व्यथित है। उन्होंने कहा कि यह पूरे संत समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
इस दौरान जूना अखाड़े के श्रीमहन्त वरिष्ठ सन्त हरिगिरी जी महाराज, सभापति प्रेमगिरी जी महाराज, पायलट बाबा की शिष्या चैतना गिरी, श्रद्धा गिरी, जूना अखाड़े के सचिव महेशपुरी, शैलेन्द्र गिरी जी महाराज, निंरजनी अखाड़े महाराज बलवीर गिरी, अखाड़ों के सन्त, प्रतिनिधि, श्रद्धालु, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, एसपी स्वतंत्र कुमार ने भी श्रद्धांजलि दी।

Related Posts

रेड अलर्ट को लेकर नगर निगम हरिद्वार अलर्ट, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए व्यापक तैयारियों के निर्देश

  हरिद्वार, 19 जुलाई। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट एवं संभावित भारी वर्षा को देखते हुए नगर निगम हरिद्वार के स्वच्छता सेल कार्यालय में रविवार को नगर आयुक्त श्री…

जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; पंतद्वीप पार्किंग से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

  *हरिद्वार 19 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *