एचईसी कॉलेज में ‘ओरियण्टेशन प्रोग्राम‘ का द्वितीय दिवस

 10.08..2024

आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार में वर्तमान सत्र् 2024-25 में नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं के ‘ओरियण्टेशन प्रोग्राम‘ के क्रम में आज दूसरे दिन कॉमर्स एवं मैनेजमैन्ट संकायों के विभागाध्यक्ष व शिक्षकों से नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को परिचय कराया गया। 

कार्यक्रम का संचालन रितु मोदी, ने किया। द्वितीय दिवस ओरियंटेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ विभागाध्यक्ष दीपशिखा वोहरा, रितु मोदी, सुनीति त्यागी, रश्मि सक्सेना ने मॉ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। विभागाध्यक्ष दीपशिखा बोहरा एवं नेहा टॉक ने ओरियंटेशन कार्यक्रम में सम्मिलित नव-प्रवेशित छात्र छात्राओं का स्वागत करते हुए पाठ्यक्रम सम्बन्धि जानकारी छात्रों को दी।
संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने सभी नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को शुभकॉमनाए दी एवं कहा कि वह एक आदर्श व अनुशासित विद्यार्थी बनकर समाज में एक मिशाल कायम करें, साथ ही डीन एकेडमिक डा0 तृप्ति अग्रवाल ने भी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकॉमनाए दी।

इस अवसर पर मिनाक्षी सिंघल, डा0 राहुल सिंह, डा0 निधी, कमलकान्त, स्वाति, आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Related Posts

*गंगदासपुर में 100 पैकेट (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण

  *हरिद्वार 27 अगस्त 2026*। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशानिर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार द्वारा ग्राम गंगदासपुर में 100 पैकेट, (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण किया…

जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

हरिद्वार जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *