आरटीओ कार्यालय रुड़की में की गई तोड़फोड़ व लूटपाट करने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

रुड़की  हरिद्वार

 

 

दिनांक 06/08/2024 को कोतवाली रुड़की पर एआरटीओ रुड़की सुश्री एल्विन रॉक्सी ,संभागीय निरीक्षक अजय आर्या , परिवहन कर अधिकारी अनिल सिंह द्वारा एआरटीओ ऑफिस के मिनिस्ट्रियल व प्रवर्तन कर्मचारियों के साथ भारतीय किसान यूनियन (तोमर) गुट के अध्यक्ष सचिन गुर्जर के नेतृत्व में करीब 70-80 लोगों के द्वारा गाली गलौच किये जाने व लाठी डण्डों के साथ आरटीओ ऑफिस मे प्रवेश करने सरकारी दस्तावेज फाड़ने व सरकारी सामग्री तोड़ने तथा एआरटीओ कर्मियों के साथ मारपीट,लूटपाट व बन्धक बनाने व भविष्य मे एआरटीओ प्रशासन को गाड़ियों के चालान न करने व मारने की धमकी देने सम्बन्धी दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली रुड़की पर मु0अ0स0 520/24 धारा 191(2)/191(3)/333/224/352/121/132/126/127(2)/351(2)/309(4)/
324(4)/79 बीएनएस व 7 क्रिमिनल लॉ एमेन्डमेन्ट एक्ट बनाम तालिब आदि पंजीकृत किया गया ।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन पर तत्काल प्रभाव से अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम में गठित की गई।
पुलिस टीम के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता आरोपी*
1. रविंदर कुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी कस्बा लक्सर गोवर्धनपुर रोड लक्सर जनपद हरिद्वार।
2. राजकुमार सैनी पुत्र आत्माराम ग्राम सिधडू थाना लक्सर जनपद हरिद्वार।
3. सचिन कुमार चौधरी पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी ग्राम मलकपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
4. दिनेश शर्मा पुत्र सुरेश प्रसाद निवासी ग्राम गोवर्धनपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
5. तालिब पुत्र अख्तर निवासी रामपुर थाना कोतवाली गंगनहर रुड़की जनपद हरिद्वार।

*पुलिस टीम*
वरिष्ठ उपनिरीक्षक अभिनव शर्मा
उप निरीक्षक नितिन बिष्ट
उप निरीक्षक सूरज शर्मा
अ0 उप निरी0 पुष्कर सिंह चौहान
अ0 उप निरी0 आषाढ़ सिंह पवार
अ0उप निरी0 रविंद्र सिंह
हेड कां0 मनमोहन भंडारी
हेड कां0 नूर हसन
कांस्टेबल अनिल शर्मा
कांस्टेबल प्रदीप भंडारी
कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह

Related Posts

लाठी डंडों से लैस होकर जानलेवा हमले के मामले में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सिडकुल हरिद्वार थाना सिडकुल पर दिनांक 10.06.2026 को वादी सचिन पुत्र सुबीर निवासी तलाई तल्ली, जिला पौड़ी गढ़वाल (हाल निवासी ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर, थाना सिडकुल, हरिद्वार) की तहरीर…

पकड़े गए आरोपी के कब्जे से सोने व चांदी के आभूषण हुए बरामद*

गंगनहर हरिद्वार ज्वैलर्स की दुकान से हुई नकबजनी/चोरी के संबंध में दर्ज मु0अ0स0-205/26 धारा 305(ए), 317(2),331(4),61बीएनएस के खुलासे में सफलता हासिल करते हुए कोतवाली गंगनहर पुलिस ने साहिन नामक युवक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *