कावड़ मेले की सकुशल समाप्ति पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी सुपर जोनल / जोनल प्रभारी के साथ ली गई बैठक

हरिद्वार

कावड़ मेला 2024 की सकुशल समाप्ति पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सभी सुपर जोनल , जोनल प्रभारी के साथ ccr सभागार में बैठक आयोजित की गई जिसमें मेले के संबंध में फीडबैक और अन्य संबंध में विचार विमर्श किया गयाl

मेले की व्यवस्थाओं को भविष्य के लिए और बेहतर बनाने के लिए जिन क्षेत्रों में कुछ कमी दिखाई दी उस संबंध में फीडबैक लेकर उसे पर सामूहिक रूप से विचार विमर्श किया गया l

जिन अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा काम किया गया बैठक में उनकी प्रशंसा करते हुए तालिया की गूंज से उनका हौसला अफजाई किया गयाl

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा कि यह मेला हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती था सभी लोगों ने अपनी- अपनी जिम्मेदारी के साथ टीम भावना के साथ इस मेले को निर्मित संपन्न करने में अपना अपना योगदान दिया है सभी लोग बधाई के पात्र हैं यह मेला किसी एक का प्रयास पुलिस एवं प्रशासन की संपूर्ण टीम का फल है हम सभी लोग बहुत खुश हैं कि इस चुनौती में सफल रहे हैंl एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी सुपर जोनल एवं जोनल प्रभारी को कावड़ मेला 2024 मोमेंटो देखकर सम्मानित किया गयाl

एसएसपी हरिद्वार द्वारा ड्यूटी के दौरान को co ज्वालापुर शांतनु पाराशर एवं कुछ अन्य कर्मचारी अपनी कुशल जिम्मेदारी के साथ चोटिल हो गए थे जिनका उपचार अलग-अलग चिकित्सालय में चल रहा है उन्हें हर संभव हरिद्वार पुलिस द्वारा सहायता देने हेतु कहा गयाl

Related Posts

*गंगदासपुर में 100 पैकेट (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण

  *हरिद्वार 27 अगस्त 2026*। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशानिर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार द्वारा ग्राम गंगदासपुर में 100 पैकेट, (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण किया…

जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

हरिद्वार जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *