महिला कल्याण विभाग उत्तराखण्ड के तत्वाधान एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

देहरादून दिनांक 02 अगस्त  2024, (जि.सू.का.),  जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों  के अनुपालन में आज महिला कल्याण विभाग उत्तराखण्ड के तत्वाधान एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित कार्यक्रम का अपर जिलाधिकारी जयभारत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी देहरादून ने किशोर न्याय व दिव्यांग बच्चों के साथ कार्मिकों के व्यवहार के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी बालगृहों के अधीक्षक, केयर टेकर, गृह माता तथा समस्त जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्पीकर डॉ. पवन शर्मा, प्रज्ञा भारद्वाज, पुष्पापासवान व स्वास्थ्य विभाग से डॉ. राजीव कुमार दीक्षित द्वारा बालगृहों में निवासरत सामान्य व दिव्यांग बच्चों के साथ किस प्रकार का व्यवहार किया जाना है के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया तथा बच्चों को डेंगू से बचाव व स्वच्छता के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी।
एक द्विवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रीमती मीना बिष्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी, देहरादून तथा उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी श्रीमती अंजना गुप्ता व श्री राजीव नयन एंव बाल कल्याण समिति के सदस्य भी उपस्थित थे।

Related Posts

रेड अलर्ट को लेकर नगर निगम हरिद्वार अलर्ट, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए व्यापक तैयारियों के निर्देश

  हरिद्वार, 19 जुलाई। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट एवं संभावित भारी वर्षा को देखते हुए नगर निगम हरिद्वार के स्वच्छता सेल कार्यालय में रविवार को नगर आयुक्त श्री…

जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; पंतद्वीप पार्किंग से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

  *हरिद्वार 19 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *