भारतीय मानक ब्यूरो ने कावड़ यात्रा के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सुरक्षा का संदेश दिया

 

हरिद्वार, 31 जुलाई 2024 – भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), देहरादून ने कावड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और मानक गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। हरिद्वार में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में कावड़ यात्री आते हैं। इस वर्ष, कावड़ यात्रियों की सुरक्षा और जानकारी के लिए, BIS ने हरकी पैड़ी और अन्य प्रमुख स्थलों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया।

इस नुक्कड़ नाटक का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को आईएसआई मार्क वाले हेलमेट पहनने और आईएसआई मार्क वाले पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का उपयोग करने के प्रति जागरूक करना था। भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक एवं प्रमुख, श्री सौरभ तिवारी ने सभी कावड़ यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे सुरक्षित रहें, आईएसआई मार्क वाले हेलमेट का प्रयोग करें और केवल मानक प्रमाणित पैकेज्ड पानी का सेवन करें।

नुक्कड़ नाटक के दौरान, यात्रियों को BIS Care ऐप की प्रिंटेड टी-शर्ट्स भी वितरित की गईं और उन्हें BIS Care ऐप का उपयोग करने की सलाह दी गई, जिससे वे उत्पाद की गुणवत्ता की जांच कर सकें।

श्री तिवारी ने कहा, “भारतीय मानक ब्यूरो समय-समय पर ऐसी गतिविधियाँ आयोजित करता है ताकि उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी मिल सके और वे गुणवत्ता युक्त उत्पादों की खरीदारी कर सकें। हम आशा करते हैं कि इस पहल से कावड़ यात्रियों की यात्रा सुखद, सुरक्षित और मंगलमय रहे।”

भारतीय मानक ब्यूरो की यह पहल कावड़ यात्रियों को उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति सजग बनाते हुए मानक गुणवत्ता वाले उत्पादों के चयन में सहायता प्रदान करेगी।

 

Related Posts

रेड अलर्ट को लेकर नगर निगम हरिद्वार अलर्ट, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए व्यापक तैयारियों के निर्देश

  हरिद्वार, 19 जुलाई। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट एवं संभावित भारी वर्षा को देखते हुए नगर निगम हरिद्वार के स्वच्छता सेल कार्यालय में रविवार को नगर आयुक्त श्री…

जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; पंतद्वीप पार्किंग से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

  *हरिद्वार 19 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *