आचार्यकुलम् विश्व का एकमात्र उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान है-स्वामी जी महाराज

 

30 जुलाई 2024, हरिद्वार

परमपूज्य स्वामी रामदेव जी व परमश्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी द्वारा स्थापित आवासीय शिक्षण संस्थान आचार्यकुलम् में आज ऋषि कुमार एवं ऋषिकुमारियों के ऑनलाइन राष्ट्रीय योग महासंग्राम में विद्यालय का ध्वजोत्तोलन करने पर अभिनन्दन किया गया।
उल्लेखनीय है कि संस्थान ने खेल फ़ेडरेशन ऑफ भारत के तत्वाधान में दिनांक 27 से 28 जुलाई तक ऑनलाइन राष्ट्रीय योग महासंग्राम में प्रतिभाग किया। जिसमें देश के विविध राज्यों के 150 योगी बालक-बालिकाओं व युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
उत्तराखंड राज्य का आचार्यकुलम् प्रतियोगिता में सबसे आगे रहा। आचार्यकुलम् ने 22 स्वर्ण 04 रजत व 01 कांस्य पदकों पर कब्जा कर राज्य को व पतंजलि योगपीठ को गौरव प्रदान किया।
साथ ही संस्थान की छात्रा आविशी अवि ने बालिका वर्ग में चैंपियन ऑफ चैंपियन की ट्राफ़ी व ₹2100/- का नक़द पुरस्कार प्राप्त कर आचार्यकुलम् का नाम रोशन किया।|
आचार्यकुलम् की उपाध्यक्षा आदरणीया डॉ० ऋतंभरा शास्त्री ‘बहन जी’ सहित प्राचार्या श्रीमती आराधना कौल जी ने विद्यार्थियों को शुभाशीष प्रदान किया। इस पावन अवसर पर स्वामी अर्जुनदेव जी, उपप्राचार्य श्री तापस कुमार बेरा जी, विशिष्ट योगाचार्य उदयवीर दादाजी सहित सभी आचार्यवृंद, कर्मचारीगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Posts

बीकॉम (ऑनर्स) षष्टम सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीकॉम (ऑनर्स) षष्ट्म सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीकॉम (ऑनर्स) षष्ट्म सेमेस्टर…

तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में आयोजित करेगा रोजगार मेले

  देहरादून, 8 अगस्त 2026 प्रदेशभर के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को देशभर की विभिन्न बहु राष्ट्रीय कम्पनियों में रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिये तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *